भारत ने मंगलवार को कनाडा की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। भारत ने जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर भारत समय-समय पर अपना विरोध दर्ज कराता रहा है। मौजूदा कार्रवाई चिन्ता का विषय है। इसके बाद भारत ने भी मंगलवार को ही कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को देश निकाला दे दिया और कहा कि वो पांच दिनों में देश छोड़ दे।