मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात से हैरान नहीं है कि चुनाव आयोग ने खुद को क्लीन चिट दे दी है, लेकिन कहा कि "ईसीआई की प्रतिक्रिया के लहजे और भाव, इस्तेमाल की गई भाषा और पार्टी के खिलाफ लगाए गए आरोपों" ने उसे जवाब देने के लिए मजबूर किया है।
कांग्रेस ने कहा कि "हालांकि, ईसीआई का जवाब कांग्रेस पार्टी को नीचा दिखाने के लिए लिखा गया है। लेकिन अगर वर्तमान ईसीआई का लक्ष्य अपनी तटस्थता के बचे अवशेषों को खत्म करना है, तो यह उस धारणा को बनाने में शानदार काम कर रहा है। कोर्ट में फैसला लिखने वाले जज हमला नहीं करते हैं या मुद्दों को उठाने वाली पार्टी को बदनाम नहीं करते हैं। अगर ईसीआई का यही रवैया रहता है तो हमारे पास ऐसी टिप्पणियों को हटाने के लिए कानूनी सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।“ यानी कांग्रेस का कहना है कि जिस तरह अदालत अपना फैसला या टिप्पणी देते हुए रवैया रखती है, वही लहजा चुनाव आयोग का होना चाहिए। लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहा है।