हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही चुनाव की तारीखों का स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अनिल विज आदि ने तारीखों के ऐलान का स्वागत किया है। राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं। दोनों दलों में कांटे की टक्कर है। हाल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 10 में से 5 सीटें जीत ली हैं, इससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में हवाहवाई योजनाओं की घोषणाएं भाजपा के पराजय को रोक नहीं पाएंगी।