स्वराज इंडिया के संस्थापक और किसानों के आंदोलन में शामिल योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार लगातार कथित किसान नेताओं से बातचीत कर रही है और वे ऐसे लोग हैं जो हमारे आंदोलन से नहीं जुड़े हैं। यादव ने कहा कि यह हमारे आंदोलन को तोड़ने की कोशिश है।
किसान नेताओं ने एक बार फिर कहा कि 27 दिसंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे, वे उस दिन उसी वक़्त देश भर के लोगों से थालियां बजाने की अपील करते हैं।