पीएम मोदी 27 सितंबर को साइंस सिटी अहमदाबाद में।
2003 में वायब्रेंट गुजरात यानी निवेशकों का शिखर सम्मेलन तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था। इस साल बिजनेस समिट का 20वां साल है और पीएम मोदी ने बुधवार को इसके जश्न का उद्घाटन किया। वायब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वां संस्करण, जो 'गेटवे टू द फ्यूचर' थीम पर अगले साल 10 से 12 जनवरी के बीच गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा।