हरदीप सिंह निज्जर
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा के सरे में मारे जाने से दो महीने पहले आतंकी निज्जर के बारे में कथित तौर पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अप्रैल में एक मेमो भेजा था। इस मेमो में कथित तौर पर उत्तरी अमेरिका में दूतावासों को निज्जर के खिलाफ ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया था। कथित मेमो में कई खालिस्तानी आतंकवादियों को सूचीबद्ध किया गया था जिनकी भारत की खुफिया एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही थी।