जय शाह की मुख्य पहचान यही है कि वो अमित शाह के बेटे हैं
गुजरात में जन्मे शाह ने कभी न तो क्रिकेट की बॉल फेंकी और न ही किसी राष्ट्रीय टीम या राज्य क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे। लेकिन पहली बार भाजपा शासित गुजरात में 2009 में क्रिकेट प्रशासन में प्रवेश किया और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के संयुक्त सचिव बने। 2014 में केंद्र में मोदी सरकार यानी भाजपा सरकार आ गई। जय शाह की तरक्की हुई। 2015 में, शाह बीसीसीआई में शामिल हुए और चार साल बाद, 2019 में उन्हें बीसीसीआई के सचिव के रूप में चुना गया। उनका इतिहास अभी लिखा जा रहा है। बिजनेस में जबरदस्त तरक्की के बाद क्रिकेट की तरक्की भी अद्भुत है।