बुधवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एवी प्रेमनाथ को गिरफ्तार कर पुलिस रानीखेत ले गई और वहां कोतवाली में उससे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़े कई लोग कोतवाली पहुंचे और नारेबाजी की।