मालेगांव ब्लास्ट केस में कर्नल पुरोहित और बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर आरोपी हैं। फाइल फोटो
मामले की प्रारंभिक जांच करने वाली महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, जिस मोटरसाइकिल में विस्फोटक बांधा गया था, वह प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
पुरोहित का प्रतिनिधित्व करने वाली वकील नीला गोखले ने सुनवाई के दौरान कहा कि एनआईए ने कहा था कि पुरोहित ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए काम करने वाले संगठन अभिनव भारत की बैठकों में भाग लेने के बारे में सूचित किया था। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पुरोहित की वकील ने कोर्ट में कहा था कि पुरोहित "भारतीय सेना के लिए खुफिया जानकारी एकत्र करने" की ड्यूटी पर था।