टीवी पर, अभद्र भाषा को रोकना एंकरों का कर्तव्य है। टीवी एंकरों की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि उनके शो में अभद्र भाषा की बाढ़ न आए। मुख्यधारा के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर सामग्री काफी हद तक अनियंत्रित है।
हम नफरत को हवा नहीं दे सकते।
द हिन्दू अखबार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट टीवी पर नफरत को रोकने के लिए अपनी तरफ से लगातार कोशिश कर रहा है। जनवरी 2021 में, तत्कालीन चीफ जस्टिस एस ए बोबडे ने कहा था कि टीवी पर नफरत पर लगाम कसना कानून और व्यवस्था के लिए उतना ही जरूरी था जितना कि पुलिसकर्मियों को लाठियों से लैस करना और हिंसा और दंगों को फैलने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाना।