सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत 18 हज़ार करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफ़र किए गए हैं। ये रकम 9 करोड़ से ज़्यादा किसानों के खातों में गई है।
बीजेपी और मोदी सरकार अपना पूरा जोर लगा लेना चाहते हैं। क्योंकि अगर मोदी सरकार को झुकना पड़ा तो आने वाले कुछ महीनों में कई राज्यों में चुनाव हैं, वहां ग़लत मैसेज जाएगा। ग़लती से इन राज्यों में खासकर बंगाल में हार मिली तो फिर उससे आगे की चुनावी राह और मुश्किल हो जाएगी।
टिकरी-सिंघु से लेकर ग़ाजीपुर बॉर्डर तक बड़ी संख्या में इकट्ठा हो चुके किसानों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। देश के दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में किसानों ने दिल्ली कूच किया है। रेवाड़ी बॉर्डर पर भी किसानों का धरना जारी है।