राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने बाद में सरकार से आश्वासन मांगा कि धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के बाद नीट मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "हम संसद से छात्रों को संदेश भेज सकते हैं कि NEET का मुद्दा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम इस पर बहस करेंगे।" इस पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा- धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान कोई अन्य चर्चा करने की कोई परंपरा नहीं है। यानी कुल मिलाकर सरकार नीट पर चर्चा के लिए किसी भी रूप में राजी नहीं हुई।