केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ।
मंत्री ने आगे कहा- हमारा पूरा देश नशीली दवाओं के खतरे की चपेट में है। मैं मीडियाकर्मियों से आग्रह करता हूं कि वे लोगों को ड्रग्स लेने के नुकसान के बारे में जागरूक करें और उन्हें ड्रग्स के कारण होने वाली मौतों और अन्य मानसिक, शारीरिक समस्याओं के बारे में सूचित करके लोगों को ड्रग्स लेने के खिलाफ डर पैदा करें। अगर ऐसा होता है तो जिस तरह जहर की बिक्री बंद होती है उसी तरह से ड्रग्स की बिक्री भी बंद हो जाएगी।
न्यूज 18 को दी गई वीडियो बाइट में मंत्री कौशल किशोर फरमा रहे थे कि लड़कियों की भी जिम्मेदारी बनती है। जिन्हें मां-बाप पाल पोसकर बड़ा करते हैं और वो एक झटके में मां-बाप को छोड़ देती हैं। लिव इन रिलेशनशिप में रहने का क्या मतलब है। लिव इन रिलेशनशिप में रहना है तो उसके लिए बाकायदा रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। अगर मां-बाप तैयार नहीं है तो पहले आप कोर्ट मैरिज कीजिए। ये सब घटनाएं उन लोगों के साथ हो रही हैं जो पढ़ी लिखी लड़कियां हैं। जो अपने आप को बहुत फ्रैंक बता देती हैं। मैं बालिग हो गईं हूं। निर्णय लेने की क्षमता मेरे अंदर है। वही इन मामलों में फंसती हैं।