इस साल की शुरुआत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को मुआवजे का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। कांग्रेस शासित पंजाब ने विरोध में मारे गए लगभग 400 किसानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का भुगतान किया और ऐसे किसानों के 152 रिश्तेदारों को नौकरी भी प्रदान की।