लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर गुरूवार को लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के बाद दोनों ही सदनों को पहले 2 बजे के लिए और फिर दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।
इस मामले में जांच के लिए बनी एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई सांसदों ने अजय मिश्रा टेनी को कैबिनेट से बर्खास्त किए जाने की मांग को लोकसभा में उठाया। राहुल ने कहा कि अजय कुमार टेनी अपराधी हैं।