लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि उन्होंने कोर्ट के सभी कागजात लोकसभा सचिवालय में शनिवार सुबह को ही जमा करा दिए थे। साथ ही अऩुरोध किया था कि लोकसभा सचिवालय अपने पिछले फैसले की तरह इस मामले में भी तेजी से काम करते हुए तुरंत फैसला सुनाएगी। चौधरी ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में स्पीकर ओम बिड़ला से बात की तो उन्होंने कहा था कि आप संपर्क में रहिएगा । जब उनसे शनिवार सुबह संपर्क किया तो उन्होंने कोर्ट पेपर लोकसभा सचिवालय में जमा कराने को कहा। जब वो लोकसभा सचिवालय पेपर लेकर गए तो उन्हें बताया गया कि शनिवार की छुट्टी है, आप स्पीकर से संपर्क करें। इसके बाद मैंने मेल से दस्तावेज भेजे।