पीएम मोदी।
तेलंगाना में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष अभी हाल ही में बदला है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी यात्रा राज्य चुनाव से छह महीने से भी कम समय में हो रही है और इस दौरान भाजपा प्रदेश में आंतरिक संघर्ष से जूझ रही है। प्रदेश में पीएम मोदी का इस साल उनका तीसरा दौरा है। हाल ही में भाजपा दक्षिण भारत के प्रमुख राज्य कर्नाटक में चुनाव हार चुकी है।