तिरुपति वेंकटवेश्वर मंदिर
क्यों घोषित की संपत्ति : तिरुपति के देवस्थानम यानी टीटीडी ने दरअसल सोशल मीडिया पर चल रही कुछ रिपोर्टों का खंडन करने के लिए संपत्ति का ब्यौरा जारी किया। सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्टों में कहा गया है कि टीटीडी के अध्यक्ष और बोर्ड ने आंध्र प्रदेश सरकार की प्रतिभूतियों में निवेश किया है। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि कुछ फंड सरकारी बैंकों में निवेश किया गया था। टीटीडी ने बयान में कहा कि ट्रस्ट के वर्तमान बोर्ड ने 2019 से ही अपने इन्वेस्टमेंट को मजबूत किया है। श्रीवारी के भक्तों से अनुरोध है कि वे इस तरह के षड्यंत्रकारी झूठे प्रचार पर विश्वास न करें। टीटीडी विभिन्न बैंकों में कैश और गोल्ड को बहुत पारदर्शी तरीके से जमा करता है।