बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा।
पालघर मामले में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का ट्वीट।
योगी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी उद्धव ठाकरे को फ़ोन कर हत्यारों को पकड़ने की मांग की। बीजेपी के तमाम केंद्रीय मंत्री, सांसद, राज्यों के नेता पालघर मामले में दनादन ट्वीट के गोले दागने लगे।
उद्धव के राइट हैंड माने जाने वाले शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी बीजेपी नेताओं को यही संदेश दिया। राउत ने ट्वीट कर कहा - ‘साधुओं की हत्या मामले को सांप्रदायिक न बनाएं, जिस तरह कुछ लोगों ने पालघर मामले में करने की कोशिश की।’