2013 में मेंस परीक्षा से ऑप्शनल विषय का महत्व घटा दिया गया। इसका शिकार भी ह्यूमैनटीज के छात्र-छात्राएं हुए। जनरल स्टडीज का महत्व और बढ़ा दिया गया। इसका फायदा साइंस और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वालों को मिला।
सरकार जब बदलाव लाती है तो उसका खास मकसद होता है। मसूरी के जिस लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आईएएस अफसरों को ट्रेनिंग मिलती है, वहां हिन्दी मीडियम से आने वाले छात्र-छात्राओं की तादाद लगातार घट रही है। वहां अंग्रेजी का बोलबाला है। यह एक तथ्य है कि अभी तक हिन्दी मीडियम वाला कोई भी टॉप नहीं कर सका है। बिहार, यूपी जैसे राज्यों से हिन्दी मीडियम के छात्र-छात्रा होते हैं। लेकिन अब इनकी संख्या में कमी आएगी।