मुख्य चुनाव आयुक्त की टीम बेंगलुरु में।
बीजेपी की बढ़ती मुश्किलेंः कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी तमाम विवादों में घिरी हुई है। अभी उसके एक विधायक के घर से 8 करोड़ का कैश बरामद हुआ। बीजेपी विधायक का बेटा 40 लाख की रिश्वत कांड में पकड़ा गया था। बीजेपी को परेशान होकर अब पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा का दामन थाम लिया है। हालांकि उन्हीं येदियुरप्पा को एक साल पहले बीजेपी नेतृ्व ने ज्यादा उम्र होने के कारण हटा दिया था। येदियुरप्पा ने हाल ही में बयान दिया था कि अधिकांश मौजूदा बीजेपी विधायकों के टिकट कटेंगे। लेकिन अब उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया है। इस बीच बीजेपी के स्टार कैंपेनर पीएम मोदी 12 मार्च को राज्य में रैली करने आ रहे हैं। हालांकि पार्टी अब पूरी तरह येदियुरप्पा पर निर्भर है।