इंडियन एक्सप्रेस ने एक वरिष्ठ नेता के हवाले से जिन 25 सीटों पर सिद्धारमैया और शिवकुमार पक्ष में तभेद की बात बताई है, उनमें मैंगलोर नॉर्थ, सिडलघट्टा, सिंधनूर और अर्सीकेरे शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'राहुल कैसे जा सकते हैं जब पार्टी को अभी यह तय करना है कि सिद्धारमैया को कोलार से चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं? इसके अलावा, चूंकि कुछ सीटों पर असहमति भी है, इसलिए सवाल भी होंगे। हम नहीं चाहते कि हमारे मुख्य मुद्दों - हमारी गारंटी (मतदाताओं के लिए) और सरकार के खिलाफ हमले की 40% कमीशन लाइन से ध्यान हटे।
शनिवार को प्रकाशित द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में, सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी के नेता चाहते थे कि वह कोलार से चुनाव लड़ें क्योंकि इससे पूरे क्षेत्र में कांग्रेस की संभावनाओं में सुधार होगा।