प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर राहुल ने कहा, ‘यह कहने के लिए मेरे लिए सही जगह नहीं है कि देश के लोगों की चाहत क्या है। मैं देश के लोगों का सम्मान करता हूँ और मैं लोगों की इच्छा के अधीन ही आता हूँ।’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारा सर्वे बताता है कि देश में 67 फ़ीसदी लोग रफ़ाल सौदे को घोटाला मानते हैं और यह बात ग़लत साबित हो गयी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ने वाले योद्धा हैं।