अमेठी के लिए नामांकन भरने के साथ ही राहुल गाँधी ने रफ़ाल को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज यह साफ़ कर दिया है कि चौकीदार चोर है।
हाल के दिनों में प्रियंका के दो दिन के दौरे को छोड़ दें तो अमेठी में कांग्रेस का प्रचार स्मृति ईरानी के मुक़ाबले सुस्त दिख रहा था। कांग्रेस बुधवार को मुक़ाबले में लौटते हुए ज़ोरदार उपस्थिति दर्ज कराती दिखी।