इंदौर के टाटपट्टी बाखल में कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग का काम फिर तेज़ हो गया है। शुक्रवार को उन्हीं डाॅक्टरों ने इस बस्ती में कोरोना के संदिग्धों के सैंपल लिए जिन्हें बुधवार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था और पत्थर मारे थे।
इंदौर में टाटपट्टी बाखल कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। इस बस्ती में अब तक क़रीब दो दर्जन लोग कोरोना से पाॅजिटिव मिल चुके हैं। तेज़ी से फैल रहे इस जानलेवा संक्रमण से निपटने के लिए ज़िला प्रशासन ने इस बस्ती समेत आसपास के मोहल्लों को सील किया हुआ है।