सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राज्यश्री ने नाथूराम गोडसे की तसवीर की न केवल आरती उतारी, बल्कि गाँधी जी की मौत के लिए जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहरा डाला।
कांग्रेस ने राज्यश्री और कार्यक्रम के आयोजकों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की माँग की है। कांग्रेस प्रवक्ता चतुर्वेदी ने कहा, ‘हिन्दू महासभा के पदाधिकारी केवल और केवल ख़बर बनने के लिए इस तरह की स्तरहीन बयानबाजी करते हैं। मीडिया को ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों को तवज्जो नहीं देनी चाहिए।’