पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।
‘टाइगर जिंदा है’ का डायलॉग राजनीति में तब चर्चा में आया था, जब 2018 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने इसका इस्तेमाल किया था। तब एक कार्यक्रम में चौहान ने कहा था कि लोगों को चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि टाइगर अभी जिंदा है।
13 साल तक एकछत्र राज करने वाले शिवराज सिंह चौहान यह क़तई नहीं चाहेंगे कि वह नए-नवेले सिंधिया के साथ पावर शेयरिंग करें। इसी वजह से उन्होंने डिप्टी सीएम की कुर्सी की सिंधिया की मांग नहीं मानी, जबकि सिंधिया कांग्रेस में भी इस पद को लेकर बुरी तरह अड़ गए थे।