कमलनाथ सरकार के आंगनबाड़ियों में अंडा परोसने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है।
गोपाल भार्गव ने तो यहां तक कहा है, ‘अंडा खिलाने से बच्चों के नरभक्षी हो जाने जैसा ख़तरा है।’ कैलाश विजयवर्गीय ने नाथ सरकार के अंडा परोसने के निर्णय को धर्म भ्रष्ट करने वाला क़रार दिया है।
बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाओं के जवाब में राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग (आंगनबाड़ियां इसी विभाग के अधीन आती हैं) की मंत्री इमरती देवी ने कहा है कि वह स्वयं अंडा खाती हैं और तमाम पौष्टिक गुणों वाले अंडे को बच्चों को दिया जाना उनके स्वास्थ्य के लिए हितकारी होगा।