उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और हमीरपुर के बाद अब रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। नौ साल की एक लड़की की क्षत-विक्षत लाश मिली है। उसके साथ रेप भी हुआ है।
सुबह पाँच बजे बस्ती के निकट एक नाले में इस ग़ायब बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मामूली संघर्ष के निशान भी शव पर मिले हैं। शव को देखने के बाद पहली नज़र में लग रहा है कि हत्या और रेप के पहले बच्ची से मारपीट की गई है।
पुलिस ने संदेह के आधार पर मृत बच्ची के एक रिश्तेदार और उसके दो साथियों को हिरासत में लिया है। हालाँकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है। गृह मंत्री का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है और उसे पुलिस जल्दी पकड़ लेगी।