प्रतीकात्मक तसवीर।
महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश में अपने घरों के लिये निकले मजदूरों को ले जा रहे 2 अलग-अलग वाहन शनिवार सुबह मध्य प्रदेश में हादसे का शिकार हो गये।
दुर्घटनास्थल का दृश्य दिल दहलाने वाला था। हादसे में मारी गई कुछ महिलाओं और अन्य बुरी तरह घायल लोगों के पास ही कुछ दुधमुंहे बच्चे बिलखते रहे। जिसने भी इस दर्दनाक मंजर को देखा उसकी आंखें नम हो गईं।