शिवाजी महाराज के नाम पर महाराष्ट्र में तो अब तक ख़ूब राजनीति होती रही है, लेकिन अब उनके नाम पर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में राजनीति तेज़ हो गई है।
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सरकार पर हमला किया। वह सड़क मार्ग से भोपाल से छिंदवाड़ा पहुँचे। रास्ते भर उन्होंने सभाएँ कीं। कमलनाथ सरकार को जमकर कोसा। सौंसर में शिवराज ने पैदल मार्च करने के साथ ही जनसभा की।