भारत में सभी एयरपोर्ट्स पर यह नियम लागू हो गया है कि ओमिक्रॉन के ‘ख़तरे’ वाले देशों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जाए। ऐसे देशों में ब्रिटेन, यूरोप, दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, ब्राजील, हांगकांग, इज़राइल और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
एयरपोर्ट से जाने से पहले उन्हें नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। ऐसे यात्री नेगेटिव रिपोर्ट आए बिना एयरपोर्ट से बाहर नहीं जा सकते हैं। टेस्ट नेगेटिव आने पर उन्हें सात दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा।
इसके अलावा ऐसे देश जहां पर ओमिक्रॉन का वैरिएंट नहीं मिला है, वहां से आने वाले सभी यात्रियों का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।