2014 के चुनाव परिणाम एकतरफ़ा रहे थे। लेकिन उनको एकतरफ़ा कराने में कई बातों का योगदान था। एक तो मोदी लहर और दूसरा उनका गुजरात मॉडल। ये दोनों बातें फली-फूलीं जन लोकपाल की माँग को लेकर शुरू हुए अन्ना आन्दोलन द्वारा तैयार की गयी उपजाऊ भूमि में।
लेकिन आज नरेंद्र मोदी के पाँच साल सरकार के पूरे हो चुके हैं और जनता के सामने उनके अबूझ गुजरात मॉडल की तसवीर नहीं, उनके कार्यकाल की फ़िल्म है जिसमें नोटबंदी ,किसानों की आत्महत्या, बेरोज़गारी, पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें और समाज में तेजी से बढ़ा उन्माद जैसे अनेक सीन हैं।
1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस का उदय हुआ और कांग्रेस के वोटों में बड़ा बँटवारा हुआ और कांग्रेस पार्टी 10 सीटों पर सिमट कर रह गयी। राष्ट्रवादी को उस चुनाव में 6 सीटें मिलीं लेकिन शिवसेना 14 और बीजेपी 13 सीटें जीत कर बड़ा गठबंधन बनीं।