इससे पहले कंगना ने धुआंधार ट्वीट करके महाराष्ट्र सरकार को बुरी तरह घेर लिया। कंगना ने बीएमसी को बाबर और उसके अधिकारियों को उसकी सेना बताया। उन्होंने आगे लिखा पाकिस्तान और हैशटैग दिया- डेथ ऑफ़ डेमोक्रेसी। उन्होंने मुंबई के लिए पीओके वाले बयान को दोहराया।