महाराष्ट्र में कौन सरकार बनाएगा, इसे लेकर सस्पेंस बरक़रार है। एनसीपी के पास मंगलवार रात 8.30 बजे तक का वक़्त है और वह कांग्रेस के फ़ैसले के इंतजार में है।
एनसीपी स्पष्ट कर चुकी है कि वह शिवसेना के साथ सरकार में शामिल होना चाहती है लेकिन उसका कहना है कि उसे अपनी सहयोगी कांग्रेस के फ़ैसले का इंतजार है। मंगलवार को कांग्रेस इस बारे में कोई फ़ैसला ले पाती है या नहीं, निगाहें इस पर टिकी रहेंगी।