निश्चित रूप से फडणवीस जब राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं तो वह किसी सरकार में उपमुख्यमंत्री नहीं रहना चाहेंगे। एकनाथ शिंदे के डिप्टी मंत्री बनने से फडणवीस का जो कद महाराष्ट्र की सियासत में है, उस पर थोड़ा बहुत असर होगा ही।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को खुद राज्य बीजेपी के किसी नेता से अनुरोध करना पड़ा हो कि आप सरकार में शामिल हों, ऐसा कम से कम बीजेपी में देखने को नहीं मिला है।