देवेंद्र फडणवीस के ख़िलाफ़ एकनाथ खडसे के ताज़ा आरोपों के बाद महाराष्ट्र बीजेपी में अंतर्कलह बढ़ गई है। खडसे ने कहा है कि फडणवीस की ग़लत नीतियों के कारण बीजेपी सरकार नहीं बन सकी।
इससे पहले इसी सप्ताह अपने जन्मदिन के अवसर पर खडसे ने फडणवीस पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा था कि जो लोग 15 साल पहले राजनीति में आए, वे अब उनके जैसे नेताओं को सिखाने की कोशिश कर रहे हैं।