समझ नहीं आता कि इस तरह के फर्जी दावे करने का क्या मतलब है। इस तरह के दावों की वजह से ही फ़िल्म अभिनेत्री को 28 दिन तक जेल में रहना पड़ा, जबकि उन्होंने कई एजेंसियों के सामने साफ-साफ कहा कि उनका ड्रग्स मामले या सुशांत की मौत से कोई लेना-देना नहीं है।
रिया ने अर्जी में लिखा था कि जांच एजेंसियों द्वारा इकट्ठे किए गए सबूतों से यह बात साफ होती है कि केवल सुशांत ही ड्रग्स लेते थे, वह इसके आदी थे और इसके लिए वह अपने आसपास रहने वाले लोगों का इस्तेमाल करते थे।