महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे क्या राज्यपाल के कोटे से चुने जाने वाले 12 एमएलसी की नयी सूची भेजेंगे? पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा भेजी गई सूची का क्या हुआ?
एमएलसी की सूची के बारे में राजभवन की तरफ से कभी कोई जानकारी नहीं दी गई। एक आरटीआई के जवाब में राजभवन की तरफ से पिछले साल जानकारी दी गई थी कि यह मामला गोपनीय है और इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती।