महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनके संबंधियों से जुड़ी कंपनियों पर आयकर विभाग ने छापे क्यों मारे? जानिए, आयकर विभाग को क्या मिला और अजित पवार ने इस पर क्या कहा।
अजित पवार ने कहा कि मुझ से संबंधित कंपनियों पर रेड डाली गई वो तो ठीक है लेकिन मेरी जिन बहनों की 35 से 40 साल पहले शादी हो चुकी है उन पर आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का कोई औचित्य नहीं है।
मेरी कंपनियों पर छापेमारी की गई, इसका मुझे अफसोस नहीं है। लेकिन मेरे रिश्तेदारों को बेवजह फँसाना ग़लत है। इतने निचले स्तर की राजनीति मैंने कभी नहीं देखी। सरकार आती है और जाती है लेकिन रिश्तेदारों को निशाना बनाना एक ग़लत परंपरा है।