नोटिस में लिखा है, ‘अगर कोई यूजर क़ानून के प्रावधानों का पालन नहीं करता है तो उसे कठोर क़ानूनी कार्रवाई भुगतनी होगी।’
यह शायद पहली बार है, जब किसी राज्य में पुलिस ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को नोटिस जारी किए हैं। महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल का यह सख़्त रूख़ दिखाता है कि अगर दूसरे राज्यों की सरकारें चाहें तो वहां की पुलिस भी इस तरह के क़दम उठा सकती है।