महाराष्ट्र के चुनावों में इस बार एक मुद्दा जोर-शोर से चर्चा में है और वह है प्रॉक्सी (परोक्ष) प्रचार का। इसको लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक को शिकायत कर इसे रुकवाने की माँग की गयी है।
राज ठाकरे की ये सभाएँ बीजेपी के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं लिहाज़ा उन्होंने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अपील की है कि इस प्रकार के प्रॉक्सी प्रचार को रोका जाए।