प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले के बाद अब कांग्रेस इसका जवाब देने की तैयारी में है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि जब तक मोदी माफी नहीं मांग लेते तब तक कांग्रेस उनके खिलाफ प्रदर्शन करती रहेगी।
नाना पटोले का कहना है कि महाराष्ट्र कांग्रेस बहुत जल्द प्रधानमंत्री मोदी के ऐसे भाषणों की एक वीडियो क्लिप जारी करेगी जिसमें पीएम मोदी ने झूठ बोला है। इस क्लिप को महाराष्ट्र के हर नागरिक तक पहुंचाया जाएगा ताकि लोगों को हर झूठ का पता चल सके।