रियाज भाटी एक बड़ा गैंगस्टर है, जिसका दाऊद इब्राहिम गिरोह से सीधा संबंध माना जाता है। रियाज़ भाटी के ऊपर मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में रंगदारी, जमीन हड़पने, धोखाधड़ी, जालसाजी और फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं।
महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों में भी रियाज भाटी के खिलाफ हफ्ता वसूली, जान से मारने की धमकी और जमीन हड़पने के कई मामले दर्ज हैं। मुंबई पुलिस अब रियाज भाटी से पूछताछ कर पता लगाना चाहती है कि आखिर उसने किन-किन लोगों से हफ्ता वसूली की है।