रिया की गिरफ़्तारी के बाद उनके वकील सतीश मानशिंदे ने सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग का आदी बताते हुए कहा, ‘तीन केंद्रीय एजेंसियां उस महिला के पीछे बुरी तरह पड़ी हुई हैं, जो एक ड्रग एडिक्ट से प्यार करती थी।’ उन्होंने कहा कि रिया की गिरफ़्तारी से न्याय के साथ धोखा हुआ है।