बीजेपी ने सुशांत के चेहरे के साथ ‘ना भूले हैं-ना भूलने देंगे’ के पोस्टर-मास्क छपवाए और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव का प्रभारी बनाकर तय कर दिया कि वह चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ेगी।
प्रचारकों की सूची में उद्धव, आदित्य और संजय राउत का नाम आने का मतलब साफ है कि सुशांत केस में बीजेपी के द्वारा ‘बनाई गई’ स्टोरी को लेकर चुनाव में बात होगी। वैसे, शिव सेना के बिहार में पहली बार इतनी ज़्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं।