उद्धव ठाकरे ने मनसे के साथ गठबंधन के संकेत देकर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। क्या बीएमसी चुनाव में शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की पार्टी साथ नजर आएंगी?
यह पहली बार नहीं है जब उद्धव ने मनसे के साथ गठबंधन की बात की हो। इससे पहले अप्रैल और मई 2025 में भी उद्धव की पार्टी और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने इस तरह के संकेत दिए थे।
उद्धव और राज ठाकरे के बीच गठबंधन की चर्चा कोई नई बात नहीं है। 2006 में राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर मनसे की स्थापना की थी और तब से दोनों चचेरे भाइयों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रही है।