Satya Hindi News Bulletin। 21 अगस्त ,रात 8 बजे तक की ख़बरें
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद मार्ग थाने के बाहर धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शन में कथित पेलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचब के मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। बीजेपी ने इस धरने को सुर्खियां बटोरने का ड्रामा करार दिया।