Satya Hindi News बुलेटिन । 25 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे तक की ख़बरें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर BJP पर तंज कसते हुए उसे धन्यवाद दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं और छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं व व्यापारियों से रैली में शामिल होने की अपील की।