Satya Hindi News बुलेटिन । 31 अगस्त, दोपहर 2 बजे तक की ख़बरें
न्यूयोर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाहर भारतीय तिरंगे के अपमान पर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि देश का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आखिर विदेश में भारत विरोधी तत्वों का यह दुस्साहस कब तक चलेगा?